Loading...

अरोमा कंपनी अग्निकांड: अब तक 5 की मौत, फैक्ट्री से निकाले चार कामगारों के शव

Ankita • 3 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ बद्दी

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के बद्दी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम बनाने वाली अरोमा कंपनी में आखिरकार अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने अभी तक चार कामगारों के शव बरामद कर लिए है।

वहीं अभी भी कई कामगार लापता है। वहीं घटनास्थल पर परिजन भी मौजूद है। अब तक की जांच के मुताबिक आग लगने के वक्त फैक्ट्री में कुल 85 लोग मौजूद थे। 30 घायल अवस्था में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

इसके साथ ही कंपनी प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्त़ृत जांच के लिए एसटीआई का गठन किया है। एसटीआई टीम फिर घटना की जांच और निरीक्षण करेगी।

Related Topics: