Loading...

अर्की पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया आरोपी

Ankita • 10 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन की अर्की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी जीत राम पुत्र अच्छरू राम निवासी गांव सुझाइला तहसील अर्की जिला सोलन उम्र 60 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जीत राम छानबीन के दौरान फरार हो गया था। बाद में आरोपी ने न्यायालय में अपनी अग्रिम जमानत अर्जी लगाई, लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट सबमिट करने पर न्यायालय ने इसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अर्की थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मुझाइला में वीरेंद्र नामक एक व्यक्ति की खेतों में सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति जीत राम पर आरोप लगाया था कि उसने जानबूझ कर रात के समय अपने खेतों में करंट की तारें बिछाई थीं, जिसकी चपेट में आने से उसके पति वीरेंद्र की मौत हो गई।

इस घटना को लेकर अर्की पुलिस ने जीत राम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। छानबीन के दौरान जीत राम पुलिस की नजरों से बचता रहा ताकि न्यायालय में अग्रीम जमानत लगा सके, लेकिन अदालत में अग्रीम जमानत खारिज होने के बाद अर्की पुलिस ने आरोपी जीतराम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस छानबीन में पता चला है कि मुताबिक जीत राम बिजली बोर्ड से गत वर्ष ही रिटायर हुआ था तथा अपनी फसल की सुरक्षा के लिए उसने अपने खेतों में बिजली की तारें बिछाकर फुल वोल्टेज करंट छोड़ रखा था, जिसकी चपेट में आने से इसके पड़ोसी वीरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जीतराम को अदालत में पेश किया है। अब पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है। मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है