लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अलगाववादियों की धमकियों पर राठौर ने कड़ी कार्यवाही की करी मांग

SAPNA THAKUR | 27 मार्च 2022 at 11:07 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अलगाववादी धमकी पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से ऐसी धमकियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।उन्होंने कहा है कि चूंकि यह देश-प्रदेश व राजनेताओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है इसलिए इसे गम्भीरता से लेते हुए इसपर ठोस कार्यवाही करनी चाहिए। राठौर ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले साल भी ऐसी ही एक धमकी प्रदेश को मिली थी। उस समय सरकार ने इन अलगाववादी नेताओं पर क्या कार्यवाही की उसे भी लोगों को बताया जाना चाहिए जिससे लोगों में कोई असुरक्षा की भावना ने फैले।

उन्होंने कहा कि ठीक चुनावों से पहले इस प्रकार की धमकियां मिलना और इन तत्वों का एकाएक सक्रिय होना भी अपने आप मे कई प्रश्न पैदा करता है। उन्होंने कहा कि देश का खुफिया तंत्र सरकार के हाथ मे होता है, ऐसे में वह क्या कर रहा है। राठौर ने कहा कि देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव मुद्दों पर आधारित नही रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए चार उप चुनाव बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर लड़े गए थे, उसमे कांग्रेस को शानदार जीत हासिल हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि जबकि पांच राज्यों में हुए चुनाव मुद्दों से हटकर छदम राष्ट्रवाद, सांप्रदायिकता पर लड़े गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने नेताओं महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के प्राणों की आहुति दी है इसलिए कांग्रेस कभी भी अपने इस रास्ते से भटकने वाली नही। राठौर ने देश मे बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरते हुए पूछा कि क्या कारण है कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए, जबकि प्रदेश में हुए उप चुनावों के तुरंत इनके मूल्यों में कटौती की गई थी।

उन्होंने कहा कि गत छह माह की तुलना में महंगाई की दर 9,3 से बढ़कर 44,97 प्रतिशत हो गई। इसी तरह जीवन रक्षक दवाइयों के मूल्यों में भी एकाएक वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि पांच दिनों में पेट्रोल-डीजल 3,20 रुपये बढ़े है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]