लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो युवकों से पकड़ा चिट्टा

SAPNA THAKUR | 17 जून 2022 at 2:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अब पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कोट कहलूर व पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार कोट कहलूर पुलिस थाना की टीम गश्त के दौरान माजरा गांव में मौजूद थी। इस दौरान वर्षा शालिका में बैठे एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। अन्य मामले में पुलिस टीम जब गश्त करते हुए बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला के पास पहुंची तो स्कूल मैदान के गेट के साथ वाली पगडंडी पर चल रहा युवक अचानक घबरा गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान युवक ने अपनी जेब से पुड़िया निकाली और नीचे फेंक दी। संदेह होने पर पुलिस ने युवक को काबू किया और फेंकी गई पुड़िया की तलाशी ली तो उसमें से 2.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उधर, डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 18.67 ग्राम चिट्टा पकड़ा है और दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]