HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बरोटीवाला में पुलिस ने अवैध तौर पर लकड़ी की तस्करी करने पर 5 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अभय सद्दु, जितेन्द्र कुमार, रोहित नेगी, राम कुमार और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान जुमलापुर रोड किनारे पहुंचते ही कुछ लोग जिघन के पेड़ काटकर उसकी लकड़ी को गाड़ी में भर रहे थे। वन विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो 5 व्यक्ति टीम को देखकर भागने लगे, जिन्हें टीम ने पकड़ लिया।
टीम को इनके कब्जे से लकड़ी के 22 लॉग बरामद हुए। जिसके बाद वन विभाग ने इस बाबत तुरंत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। लिहाजा शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है।

