लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा के तहत महिलाओं को बताया जाएंगे मोटे अनाज के व्यंजन बनाने की विधि।

PARUL | 13 सितंबर 2024 at 7:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोमन्यार के आंगनबाड़ी केंद्र त्यार में आज शुकरवार को पोषण मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष विभाग अधिकारी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खुरवाई डॉ संजीव पठानिया ने की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबली देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी पर माताओं को आमंत्रित किया गया। बच्चों को ऊपरी आहार देना शुरू करवाया गया। इस अवसर पर माताओं को इस संबंध मैं जागरूक किया गया।

कि वह अपने 6 माह से अधिक उम्र के बच्चों को ऊपरी आहार देना शुरू करें। जिसमें मोटा अनाज, हरी सब्जी, फल आहार में सम्मिलित किया जा सकते हों। मोटे अनाज से व्यंजन बनाने की विधि भी महिलाओं को बताई गई,बताए गए आहार में निरंतर सेवन से शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है और रोगों से लड़ने की शक्ति में भी वृद्धि होती है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित आयुष विभाग अधिकारी हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर खुरवाई डॉ० संजीव पठानिया ने महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी सांझा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसमें घर में बने व्यंजनों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं,फास्ट फूड से परहेज करें। व्यंजन की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें अंकुरित चने,अंकुरित मूंग दाल,मीठी सेवइयां और चना चाट व महिलाओं को इन व्यंजनों की पौष्टिकता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट सुदेश कुमारी, योगा इंस्टैक्टर विजय शर्मा,योगा गाइड सीमा देवी,आशा वर्कर सहित गांव की महिलाएं शामिल रही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]