लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आईजीएमसी के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

PARUL | 22 नवंबर 2023 at 4:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में आईजीएमसी अस्पताल के पास एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिला है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालाँकि अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शव किसी नेपाली व्यक्ति का है जिसकी उम्र 35 वर्ष के करीब लग रही है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पुलसि को शव के मिलने की सुचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शव की पहचान करने का भी प्रयास जारी हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि शव बरामदगी को लेकर अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मृतक व्यक्ति पर कहीं हमला न हुआ हो। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]