लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आईटीआई चंबा में तीन दिवसीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

विधायक पवन नैयर ने राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में जिला स्तरीय महिला आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल गतिविधियां इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने खेल गतिविधियों को गुणवत्ता प्रदान करने के लिए स्वर्ण जयंती नई खेल नीति-2021 को लागू किया है। इस नीति के तहत प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छी खेल सुविधा के साथ सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाकर तीन फीसदी के साथ डाइट मनी दोगुनी और पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इस नई नीति के तहत यदि कोई खिलाड़ी ओलंपिक, शीत ओलंपिक, पैरालंपिक खेलों में गोल्ड जीतेगा तो उसे तीन करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल पर दो करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये की इनामी राशि का प्रावधान किया गया है। जिला स्तरीय महिला आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महिला आईटीआई चंबा द्वारा करवाया गया जिसमें जिला की छः सरकारी आईटीआई चंबा, भरमौर,सलूणी लचौडी, छतराडी और मैहला की लगभग 125 छात्राओं ने भाग लिया।

आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रकार की एथलेटिक गतिविधियों के साथ कल्चर प्रतियोगिताएं भी शामिल थी जिसमें महिला आईटीआई चंबा ने खो-खो, वालीबॉल व कबड्डी के अलावा सामूहिक गान, लोकनृत्य और स्किट में भी प्रथम स्थान हासिल किया। आईटीआई भरमौर की छात्राओं ने सोलो सॉन्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान विधायक पवन नैयर ने महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा को 11 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। विधायक ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]