Loading...

आईसीएफआरई देहरादून की महानिदेशक बनी चंबा की कंचन देवी

Ankita • 2 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा कंचन देवी आईसीएफआरई देहरादून की महानिदेशक बनी है। बता दें कंचन देवी मध्य प्रदेश कैडर की 1991 बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी है। अब उन्हें भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून का यह बड़ा पद मिला है।

जानकारी के मुताबिक, कंचन देवी पिछले चार वर्षों से आईसीएफआरई में उप महानिदेशक (शिक्षा) के पद पर कार्यरत हैं। आईसीएफआरई देहरादून पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक अग्रणी परिषद है।

बता दें कंचन देवी को मध्य प्रदेश राज्य सरकार और भारत सरकार में वन प्रबंधन, वन प्रशासन, शिक्षा, मानव संसाधन विकास और अनुसंधान एवं विस्तार सहित वानिकी के विभिन्न क्षेत्रों में 30 वर्षों से अधिक कार्य करने का अनुभव है।