लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आईसीजेएस परियोजना के कार्यान्वयन में हिमाचल को मिला दूसरा स्थान

Ankita | 25 दिसंबर 2023 at 10:28 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) परियोजना ‘प्रॉसिक्यूशन पिलर’ के सफल कार्यान्वयन में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल करने पर राज्य के अभियोजन विभाग को बधाई दी।

विभाग को हाल ही में दिल्ली में अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम/आईसीजेएस में ‘गुड प्रेक्टिसिज़’ पर आयोजित 5वें सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया गया। इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की गरिमामय उपस्थिति में गृह सचिव अभिषेक जैन और अभियोजन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर अभिषेक जैन ने मुख्यमंत्री को आईसीजेएस कार्यक्रम और अखिल भारतीय ई-प्रोसिक्यूशन पोर्टल के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा ताकि गरीबों और जरूरतमंदों को शीघ्र न्याय दिलाया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]