लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आगामी शरद ऋतु के दृष्टिगत सभी विभाग अग्रिम तैयारी पूर्ण करें- सुमित खिमटा

Ankita | 17 नवंबर 2023 at 3:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

डीसी ने बर्फबारी से प्रभावित रहने वाली सड़कें, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के दिए निर्देश

HNN/ नाहन

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के सभी अधिकारियों को आगामी सर्दियों के सीजन के दृष्टिगत संभावित बर्फबारी और बरसात को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में आगामी शरद ऋतु को देखते हुए जिला में किये जाने वाले प्रबंधों की अग्रिम तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सुमित खिमटा ने कहा कि सिरमौर जिला का काफी बड़ा भाग सर्दियों में बर्फबारी से प्रभावित रहता है, इसके अलावा कई बार ज्यादा बारिश होने की आशंका भी बनी रहती है, जिसमें संभावित जान-माल के नुकसान की सम्भावनाएं भी रहती हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर अपनी अपनी तैयारी मुकम्मल करें।

उपायुक्त ने सर्दियों के सीजन में जिला की सभी सड़कों विशेषकर बर्फबारी से प्रभावित रहने वाली सड़कें, पेयजल और विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को भी आवश्यक खाद्य वस्तुओं का दुर्गम क्षेत्रों में भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में समुचित मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रखने के लिए कहा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]