लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग की चपेट में आकर झुलसे युवक की मौत

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 12:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

आग की चपेट में आने से झुलसे युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। 29 वर्षीय युवक हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत नेरी के तहत आने वाले एक गांव का रहने वाला था। जानकारी अनुसार युवक ऊना में निजी कंपनी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि युवक ऊना से घर आ रहा था। इसी बीच जब वह अड्डा पर पहुंचा, तो याद आया कि किराए के कमरे में गैस सिलेंडर खुला रह गया है।

बाद में अड्डा से उसे बंद करने के लिए फिर रूम पर गया। जैसे ही कमरे की लाइट जलाई जोर के धमाके के साथ युवक आग की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। यहां युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा और अब आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]