आग की चपेट में आने से झुलसी महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में आग की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह झुलसी थी, जिसने अब पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं महिला की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका महिला की पहचान नीलम देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी गांव सिल्ह के रूप में हुई है। गौरतलब है कि नीलम 14 नवंबर को रसोई घर में मौजूद थी। इस दौरान अचानक ही सिलेंडर लीक हो गया और उसमें आग लग गई।
इसके बाद महिला भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हुई। घटना के बाद महिला को गंभीर अवस्था में पहले एम्स फिर आईजीएमसी शिमला और यहाँ से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था जहां उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया है।