Loading...

आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा बुजुर्ग व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Ankita • 30 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के समलाह गांव में दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां झाड़ियों में लगी आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का घुमारवीं अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, समलाह गांव के सेवानिवृत अध्यापक कृष्ण चंद (88) घर से करीब एक किलोमीटर दूर अपनी घासनी में गए थे। वहां उन्होंने अपनी जमीन से झाड़ियां और खरपतवार काटा। जिसके बाद उन्होंने उसे इकट्ठा कर आग लगा दी।

इस दौरान आग दूसरे लोगों की जमीन और रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। यह देख कृष्ण चंद ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन खुद आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें भराड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। भराड़ी थाना के प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: