Loading...

आग की भेंट चढ़ा अढाई मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL • 20 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के नेरवा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत हलाऊ के बांगेवली में एक अग्निकांड पेश आया है। अग्निकांड में एक अढाई मंजिला मकान जलकर पूरी तरह राख हो गया। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

हालाँकि पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि अग्निकांड मंगलवार शाम 5 बजे पेश आया। बता दें कि मोहन आक्टा (45) अपने परिवार सहित इस नए मकान में शिफ्ट हुए थे।

मोहन आक्टा शिक्षा विभाग में जेबीटी के पद पर तैनात हैं। आग लगने से उनका 18 से 20 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। वहीं अग्निकांड में 80 लाख के नुकसान का आंकलन लगाया गया है। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।