Loading...

आग की भेंट चढ़ा तीन मंजिला मकान, पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान

Ankita • 29 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के बटाहर गांव में तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

वहीं अग्निशमन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुँचती तब तक मकान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जीत राम पुत्र बेली राम गांव बटाहर के तीन मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद बाद तुरंत इस बाबत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। परंतु उनके पहुँचने से पहले मकान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।