Loading...

थमसर पास में लापता राजस्थान के ट्रेकर्स सुरक्षित, लोकेशन ट्रेस; पहुंचने में जुटा बचाव दल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 47 Mins Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के बड़ा भंगाल क्षेत्र स्थित थमसर पास में लापता राजस्थान के ट्रेकर्स की लोकेशन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ट्रेस कर ली है। सभी ट्रेकर्स सुरक्षित बताए गए हैं। लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दुर्गम क्षेत्र में उन तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

बड़ा भंगाल

जानकारी के अनुसार, थमसर पास का क्षेत्र दुर्गम और चुनौतीपूर्ण होने के कारण बचाव दल को ट्रेकर्स तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि दोपहर तक ट्रेकर्स मोबाइल सिग्नल वाले क्षेत्र में पहुंच सकते हैं। सभी ट्रेकर्स राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं और फिलहाल उनके सुरक्षित होने की सूचना मिली है।

ट्रेकर्स की लोकेशन ट्रेस होने और उनके सुरक्षित होने की जानकारी से परिजनों तथा प्रशासन को राहत मिली है। बचाव दल लगातार मौके तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। टीम के ट्रेकर्स तक पहुंचने के बाद ही उनकी वास्तविक स्थिति और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए की जाने वाली आगे की कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

Related Topics: •