आग की भेंट चढ़ा देहरी का जंगल, चीड़ के सैकड़ों पेड़ जलकर राख
HNN/चंबा
जिला चंबा में उपमंडल चुराह की जुगरा पंचायत के अंतर्गत देहरी जंगल में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां आग की चपेट में आने से चीड़ के सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए हैं। हालांकि आग लगने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास किए।
लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में वनसंपदा को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं मवेशी पालकों को अब आगामी समय की चिंता सताने लगी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। जिससे अन्य को भी इससे सीख मिल सके।