आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान
HNN/चंबा
जिला चंबा में उपमंडल चुराह के अंतर्गत आती जसौरगढ़ पंचायत में दो मंजिला मकान में आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गुरदिता के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान से धुआं निकलते देख स्थानीय लोग मौके पर आग बुझाने पहुंचे। साथ ही अग्निशमन विभाग तीसा को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही अग्निश्मन की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
इस अग्निकांड में 2 परिवार प्रभावित हुए हैं, इन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निश्मन चौकी तीसा के लीडिंग फायरमैन मनोज कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आग की सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।