आग की भेंट चढ़ा स्लेटपोश मकान, लाखों रुपए का हुआ नुक्सान

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत करियां में एक स्लेटपोश मकान में भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आग से मकान के भीतर रखा सामान भी जल गया है।

जानकारी के मुताबिक, चार कमरों के स्लेटपोश मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें भीषण अग्निकांड में चार कमरों के मकान जलने से करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है।