आग की भेंट चढ़ा 2 मंजिला मकान, पीड़ित परिवार को लाखों का नुक्सान
HNN/ मंडी
जिला मंडी में ग्राम पंचायत भड़वाहण के मरगलू गांव 2 मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सुंपती देवी पत्नी स्व गुड्डू राम और चुनी लाल पुत्र भूप सिंह के दो मंजिला मकान में अचानक ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
अग्निकांड में पीड़ित परिवार के कपड़े, कैश सहित अनाज जलकर राख हो गया जिससे उन्हें छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
दरअसल, जिस समय दो मंजिला मकान में आग भड़की उस वक्त परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जब ग्रामीणों ने घर से आग की लपटे उठती देखी तो उन्होंने परिवार के सदस्यों को तुरंत सूचित किया गया। परिजनों के पहुंचने से पहले ही मकान जलकर राख हो चुका था।