HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में तलाई के तहत कस्बा मलारी में बीती रात करियाने की दुकान में अचानक ही आग भड़की उठी। आगजनी की घटना में पीड़ित रमेश चंद पुत्र छोटू राम निवासी गांव मलारी ग्राम पंचायत घंडीर को 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, रमेश चंद की करियाने की दुकान में देर रात अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर करीब रात 2 बजे काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान का काफी सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

