लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग की भेंट चढ़ी 5 पशुशाला, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL | 21 नवंबर 2023 at 1:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा के विकास खंड मैहला की फागड़ी पंचायत के मंगलेरा गांव में पांच लोगों की पशुशालाओं में आग गई। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों की करीब साढ़े तीन हजार घास की पूलियां जलकर राख हो गई। जबकि पुराने मकान की देवदार की लकड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड करीब छह लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि बीती शाम करीब 5:00 बजे यह भयंकर अग्निकांड पेश आया है। जिसमें भूपेंद्र कुमार पुत्र कमल, अशोक कुमार पुत्र कमल, रमेश कुमार पुत्र बालकृष्ण, विनीत पुत्र अश्वनी कुमार की पशुशालाओं में आग लग गई। जब ग्रामीणों को पशुशालाओं से धुंआ उठता दिखाई दिया तो वह मौके पर पहुंचे और पशुशालाओं में बंधे मवेशियों को तुरंत खुले में छोड़ दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद सभी ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह नाककाम रहें। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि सर्दियों के लिए एकत्रित कर रखी गई घास को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची। जवानों ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का कार्य शुरू किया। जिसके बाद देर शाम 7:00 बजे तक आग पर काबू पाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]