Loading...

आग की भेंट चढ़े तीन परिवारों के मकान, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL • 1 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में ठियोग विकास खंड की क्यारा पंचायत में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां तीन परिवारों के आशियाने जलकर रख हो गए हैं। इस अग्निकांड में पीड़ितों को लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ितों की पहचान गंगाराम, उनका पुत्र लायकराम और जगदीश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते कल दोपहर को अचानक ही शॉर्ट सर्किट हुआ।

जिससे कि तीन मंजिला मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक 11 कमरों का मकान जलकर राख हो चुका था। हालांकि अग्निकांड में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

लेकिन पीड़ित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार के सदस्य के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा पाए। जिससे उन्हें भीषण ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है।