Loading...

आग की भेंट चढ़े दो मकान और पांच दुकानें, करोड़ों का हुआ नुकसान

By PARUL Published: 23 Dec 2023, 1:27 PM | Updated: 23 Dec 2023, 1:27 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में एक भीषण अग्निकांड पेश आया है, यहां दो मकान और पांच दुकानें जलकर राख हो गई। हालांकि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पीड़ितों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमंडल चौपाल के चंबी में अचानक ही एक मकान में आग गई।

देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि साथ लगती 5 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब आग ने विकराल रूप ले लिया था। बता दें कि इस अग्निकांड में कमाल चंद पुत्र दिलमी राम, रमेश पुत्र लायक रामबीस, रोशना देवी पुत्री चंदिया राम, प्रदीप पुत्र प्रकाश, दयानंद पुत्र सुखराम को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

वहीं भराणू पंचायत के लागधार में भी एक अग्निकांड पेश आया है। जहां आग लगने से एक घर, दो गोशालाएं, दो रसोईघर और सेब के 620 फलदार पौधे जलकर नष्ट हो गए। तहसीलदार नेरवा श्याम ठाकुर ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है।

Tags: