HNN / चंबा
जंगल की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इतना ही नही, आग ने वन विभाग द्वारा वन रक्षक आवास के साथ रखे देवदार और चीड़ के 369 स्लीपरो को भी जलाकर राख कर दिया है। इसमें देवदार के 39 स्लीपर, चीड़ के 295 (लॉग) और कायल के 25 नग थे। इस आगजनी की घटना में विभाग को चार लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।
जानकारी के अनुसार चीड़ के स्लीपर दो वर्ष पहले सड़क निर्माण के दौरान अवैध रूप से काटे गए थे, जिन्हे विभाग ने जब्त किया था। लेकिन देर रात जंगल की आग ने स्लीपरों को जलाकर स्वाह कर दिया। जंगल में आग लगी कैसे अभी तक पता नही चल पाया है, विभाग जांच कर रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





