लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आग में जलने से व्यक्ति की हुई मौत

PARUL | 13 नवंबर 2023 at 3:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी में सरकाघाट की ग्राम पंचायत बकारटा में एक व्यक्ति की जलने मौत हो गई है। मृतक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीन कुमार की पत्नी पूजा काफी समय से अपनी बेटी दिशु के साथ अपने मायके सैण चली गई थी और तब से मायके में ही रह रही थी।

जिसके चलते नवीन शनिवार को पूजा को मनाने और घर लाने के लिए अपने ससुराल गया था। इसी दौरान उसके साथ ससुराल में यह हादसा हो गया। जिसके बाद नवीन के पिता उसे अधजली हालत में अस्पताल लेकर आए। जहां पर नवीन की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लेकिन दिवाली के दिन नवीन ने दम तोड़ दिया। वहीं नवीन के पिता ने बेटे की मौत का इल्जाम ससुराल पक्ष पर लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल ले जाते समय नवीन ने रास्ते में बताया कि ‘मुझ पर मेरी पत्नी पूजा ने तेल डाला है और सास ने आग लगाई है। आग लगाने के बाद ससुर व साले ने आंगन में फेंक दिया।

जिसके बाद पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]