आग लगने से दो कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख, करीब 10 लाख रुपए का नुकसान
HNN/ मंडी
जिला मंडी की लपास पंचायत में स्थित जिले के सबसे ऊंचे गांव रोलिंग में दो कमरों का स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने के चलते गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया और साथ लगते दर्जनों मकानों को भी बचा लिया। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी नाग सिंह के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
गनीमत रही कि ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पाया गया और दर्जनों मकानों को बचाया गया। वहीं, अंदर सोए परिवार नाग सिंह, उसकी पत्नी और दो बच्चों की जान भी बची। पटवारी संतोष और कानूनगो हरि सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित नाग सिंह को 10 हजार रुपये की राहत राशि और तिरपाल की सुविधा दी है।