Loading...

आज ऊना में गरजेंगे प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी रैली….

SAPNA THAKUR • 7 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस और भाजपा की बड़ी रैलियां होने जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में रैली होनी है। इसके अलावा भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हरोली के सलोह के दंगल ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे।

बड़ी बात यह है कि प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही पांच किलोमीटर के दायरे में रै‍लियां करेंगे। वहीँ, जिला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र में भी योगी आदित्यनाथ आज चुनावी जनसभा करेंगे। दून से भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह के समर्थन में प्रचार करके वे भाजपा को मजबूत करने की अपील करेंगे।

उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैजनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी नूरपुर व इंदौरा, अनुराग ठाकुर ज्वालामुखी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो करेंगे।