लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज धन के लेन-देन में बरते सावधानी, इन राशियों को हो सकता है भारी नुक्सान

PRIYANKA THAKUR | 14 जून 2022 at 8:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

आज का राशिफल

मेष राशि
आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी। आपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं। सुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय है। ख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वृषभ राशि
आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचेगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है। आपके किसी करीबी ने ही उन लोगों तक आपकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी पहुचाई है लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें।

मिथुन राशि
आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे। दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय ,स्थान ,पैसा और यह तक कि अपना भोजन भी लगायेंगे। लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे ,लेकिन अपनी सीमायें निर्धारित करें। अपने बच्चों पर भी ध्यान दें,उन्हें कोई संकर्मण हो सकता है। घर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें।

कर्क राशि
पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है। आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है। आपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे। आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी।

सिंह राशि
आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं। आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता। इसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं,सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या राशि
आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। इस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें। इससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे।

तुला राशि
आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं। आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं। इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा। आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे।

वृश्चिक राशि
गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है। आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं। जो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें। आप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें।

धनु राशि
आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है। इससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं। इसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं। खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे।

मकर राशि
आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं। आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें। आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे। अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है,आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा। आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध चीज खरीदना चाहेंगे। बस इतना ध्यान रखें कि सारा पैसा खर्च न करके कुछ बचत भी कर लें। आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बहुत ख़ास पल गुजारेंगे जिन्हें आप हमेशा याद रखेंगे।

मीन राशि
आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है। अगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें। अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]