HNN / बिलासपुर
गुप्त नवरात्रों के चलते इन दिनों हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी तादाद देखने को मिल रही है। बता दें कि आज पांचवे नवरात्र पर मां नयना देवी के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में दर्शन करने के लिए भेजा जा रहा है।
तो वहीं रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते चौथे नवरात्र पर तकरीबन 3,5000 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। उधर, मंदिर अधिकारी विपन शर्मा ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लाइनों में दर्शन करवाए जा रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





