लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज से शुरू हो गया है सावन का महीना, जानिए कैसे करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न

PRIYANKA THAKUR | 14 जुलाई 2022 at 10:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण यानी सावन माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। देवों के देव यानी महादेव की भक्ति के लिए यह महीना सबसे उत्तम और पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि अगर सच्ची श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाए, तो सभी दुख दूर हो जाते हैं। सावन माह में ही कावड़ यात्रा भी शुरू होती है जो पूरे महीने चलती है। शिव पुराण के अनुसार श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती भू लोक पर निवास करते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीना पंचांग का पांचवा महीना होता है और यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। श्रावण मास में सोमवार का अधिक महत्व होता है और भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सावन महीने का पहला दिन- 14 जुलाई,2022, गुरुवार
सावन महीने का आखरी दिन- 12 अगस्त, 2022, शुक्रवार

सावन महीने के सोमवार
सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार 01अगस्त
सावन का चौथा सोमवार 08 अगस्त

पूजा की विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण करें।
  • अपने घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें और सभी देवी देवताओं का गंगाजल से जलाभिषेक करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]