लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज 100 साल की हुई हीराबेन, मां से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, पैर धोकर लिया आशीर्वाद

SAPNA THAKUR | 18 जून 2022 at 10:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी माता के जन्मदिन पर आज गुजरात के गांधीनगर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी माता के चरण धोए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन आज (18 जून) 100 वर्ष की हो गईं हैं। इसी ख़ुशी के मौके पर पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर स्थित आवास पर अपनी मां से मिलने पहुंचे।

मां के 100वें जन्मदिन को स्पेशल बनाते हुए पीएम मोदी ने मां के साथ पूजा-अर्चना की। भगवान की आरती करने के बाद मां के पैर धोए। जिस पानी से मां के पैर धोए उसी पानी को अपनी आंखों में लगाया। मां को शॉल और माला पहनाकर उनका आर्शीवाद लिया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]