Loading...

आठ युवकों ने तीन लोगों के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL • 22 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में दोस्तों के साथ गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां आठ आरोपियों ने गाड़ी रोककर तीन लोगों के साथ मारपीट कर दी। हमले में दो युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को शिकायतकर्ता अपने दो दोस्तों के साथ काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।

इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर आरोपी जतिन, हरीश, टिंकू, अंकू, बालक राज, अब्दुल, सत्यानंद, विक्की और उनके दोस्तों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब पीड़ित युवकों ने उन्हें मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जिससे शिकायतकर्ता के दो दोस्त चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।