Loading...

आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल श्री नयनादेवी क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान जगतार के रूप में हुई है। जो कि पीड़ित बच्ची के पड़ोस के घर में घर जमाई बनकर रहता है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां 20 अक्तूबर को अपने पति और चार वर्षीय बेटे के साथ शादी समारोह में गई थी और बेटी को घर में मां के पास छोड़ कर गई थी। जिसके बाद 21 अक्तूबर को वह वापिस आई तो मां ने बताया कि बच्ची रात 11 से 12 के बीच गायब हो गई थी। मिलने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले जीजू ने उसके साथ गलत हरकत की।

जिसके बाद जब आरोपी जगतार से इस घटना के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उससे गलती हो गई और माफी मांगने लगा। जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सारी बात बताई। महिला ने बताया कि लोकलाज के कारण उससे शिकायत देने में देरी हो गई।

जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपी जगतार गिरफ्तार किया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में महिला थाना पुलिस की ओर से आगामी कार्यवाही की जा रही है।