कालाअंब सब्जी मंडी के पास दड़ा-सट्टा लगवाते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, नकदी और सट्टा पर्ची बरामद
सिरमौर के कालाअंब में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कथित तौर पर दड़ा-सट्टा लगवाते पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान दड़ा-सट्टा पर्ची सहित 920 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस थाना कालाअंब में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिरमौर/कालाअंब
गश्त के दौरान मिली थी गुप्त सूचना
पुलिस थाना कालाअंब की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम सब्जी मंडी कालाअंब के पास मौजूद थी तो उसे दड़ा-सट्टा लगाए जाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कथित तौर पर दड़ा-सट्टा लगवाते हुए पकड़ा। उसकी पहचान अमरेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नंबर-1 गांव पकड़ी, डाकघर बसंतपुर, जिला सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में शिवालिक कॉलोनी कालाअंब में रह रहा है।
920 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दड़ा-सट्टा पर्ची के साथ कुल 920 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस थाना कालाअंब में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच जारी है।