नाहन
आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा संदेश, ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओजेके में 9 आतंकी शिविर नष्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वादे को पूरा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले (पीओजेके) में 9 आतंकी शिविरों पर सटीक हमले किए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही कहा था कि आतंकवाद पर बड़ा हमला होगा और हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं ने उन आतंकी शिविरों को निशाना बनाया, जहां से आतंकियों को प्रशिक्षित किया जा रहा था। यह ऑपरेशन उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने आतंकी हमले में अपने पतियों को खोया है।
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान को करारा जवाब
22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने धर्म पूछकर 25 भारतीय और एक नेपाली युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हमले में महिलाओं ने अपने पतियों को खो दिया था। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए, जिसमें सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने भारतीय सेनाओं को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी और कहा कि यह उन महिलाओं का सम्मान है, जिन्होंने आतंकियों के कारण अपने पतियों को खोया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





