Loading...

25 वर्षीय युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, गिरफ्तार

PARUL • 9 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान 25 वर्षीय ऋषभ कुमार निवासी नेरवा, चौपाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सुचना मिली थी कि ऋषभ कुमार देवभूमि अपार्टमेंट के समीप आशागृह में दीवार पर सिर मार रहा है।

साथ ही मरने व मारने पर भी उतारू हो रहा था। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ऋषभ कुमार को आत्महत्या करने के प्रयास में सीआरपीसी 107 व 151 के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि युवक नशे की हालत में ऐसा कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को उपमंडल दंडाधिकारी सोलन के समक्ष पेश किया गया है।