आदमखोर तेंदुए ने दिन दहाड़े युवती पर किया हमला, गांव में दहशत का माहौल
HNN/ ऊना
हिमाचल में दिन प्रतिदिन तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कई आदमखोर तेंदुए कई लोगों और पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहे है। वहीं एक मामला ऊना के गगरेट उपमंडल के गांव अमलैहड़ का है, यहां दिन दहाड़े एक आदमखोर तेंदुए ने युवती पर हमला कर दिया।
तेंदुआ युवती को घसीटता हुआ ले जा रहा था कि इसी दौरान सड़क से गुजर रहे बुलेट बाइक की आवाज सुनकर तेंदुए ने युवती को कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ भाग गया। इस हमले में युवती को खरोंचें आई हैं। युवती पर हुए हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, अमलैहड़ गांव की युवती डेरा बाबा रुद्रानंद अमलैहड के साथ ही सड़क के रास्ते कोई किताब लेने अपने पड़ोसी के घर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर बैठे तेंदुए ने युवती पर हमला कर दिया।
तेंदुए युवती को करीब 5 से 6 मीटर की दूरी पर घसीटता हुआ ले गया। इसी बीच बाइक की आवाज सुनने के बाद तेंदुआ युवती को छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। ग्रामीणें ने वन विभाग से जल्द से जल्द गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।