HNN/ गुरप्रीत धुन्ना बद्दी
मंडी में आगामी 6 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की जनसभा में दून से सैंकड़ों कार्यकर्ता हरविंद्र सिंह हैप्पी की अगुवाई में मंडी जांएगी। मंडी रैली को लेकर पूजा पैलेस में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी कुलवंत वांठ ने विशेषतौर पर शिरकत की। कुलवंत वांठ का बद्दी पहुंचने पर हैप्पी चौधरी की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत वांठ ने कहा कि हिमाचल की जनता आप को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वहां की जनता खुश है और जनहित में मुख्यमंत्री भगवंत मान ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। वांठ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी आने वाला समय आम आदमी पार्टी है और रोजाना सैंकड़ों कार्यकर्ता भाजपा और कांग्रेस को छोडक़र आप की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बैठक को संबोधित करते हुए हैप्पी चौधरी ने कहा कि दून से सैंकड़ों लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को दरकिनार कर आप का दामन थामा है। दून में आम आदमी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और लोग आप में शामिल हो रहे हैं। हैप्पी चौधरी ने बताया कि मंडी में 6 अप्रैल को होने वाली जनसभा में दून से सैंकड़ों कार्यकर्ता मंडी जाएंगे। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





