आबकारी विभाग ने स्टोर से पकड़ी 18 पेटी अवैध शराब
HNN/चंबा
जिला चंबा में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने बालू क्षेत्र में एक घर के स्टोर से अवैध शराब बरामद की है। विभाग द्वारा 18 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई है। विभाग ने इसका केस बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस इसमें आगामी कार्यवाही करेगी।
बता दें कि विभाग को सूचना मिली थी कि बालू में एक घर के स्टोर में अवैध शराब की 18 पेटी रखी है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने दबिश दी और घर के साथ बने स्टोर में 18 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जब विभाग ने व्यक्ति से इसके लाइसेंस के बारे में पूछा तो व्यक्ति कोई जवाब नहीं दे सका।
जिसके बाद टीम ने शराब को जब्त कर लिया। मामले की पुष्टि उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा देव शाह कटोच ने की है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बेची जा रही शराब को लेकर विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।