आमवाला के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

By Ankita Published: 20 Jul 2023, 9:56 PM | Updated: 20 Jul 2023, 9:56 PM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के नेशनल हाईवे पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब पर वीरवार शाम एक कार ने आमवाला के समीप अचानक विपरीत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार गाड़ी गलत दिशा में आई और दूसरी ओर से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार अजय और विजय नाम के युवक थे जो पंजाब से देहरादून की ओर जा रहे थे।

जबकि जिस कार से दुर्घटना हुई है वह आमवाला की ही बताई जा रही है। कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच समझौता हो गया। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि अभी तक मामला इस में दर्ज नहीं हो पाया है।