आरसेटी ऊना में 8 अप्रैल से शुरू होगा कंप्यूटर अकाउंटिंग , टैली और ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण
निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लें और नया व्यवसाय शुरू करें
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना में 8 अप्रैल से कंप्यूटर अकाउंटिंग एवं टैली और ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए खुला है।
आवश्यक दस्तावेज़ और पंजीकरण
आरसेटी के निदेशक पारुल विरदी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण के समापन के बाद अभ्यर्थियों को सरकारी पंजीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण प्राप्त करने के पात्र होंगे।