आरा मशीन और फर्नीचर बनाने के कमरे में हुआ भीषण अग्निकांड, करीब 50 लाख का नुकसान
HNN/ मंडी
जिला मंडी के गोहर उपमंडल की खारसी पंचायत के रोपड़ी गांव में एक आरा मशीन और फर्नीचर बनाने के कमरे (जोईनरी) में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, कुलदीप शर्मा की आरा मशीन में रखी लकड़ी में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आरा मशीन और फैक्टरी, साथ लगती गोशाला और आटा चक्की को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में आरा मशीन, एक गोशाला और आटा चक्की समेत लाखों की देवदार की लकड़ी जलकर राख हो गई। डीएसपी देवराज ने खबर की पुष्टि की है।