Loading...

आवारा पशुओं को बचाते समय सड़क किनारे पत्थर से टकराई कार, 4 घायल

PARUL • 18 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में शिमला-मटौर एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां डंगार के पास आवारा पशुओं को बचाते समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान पारस, आदित्य, इशिका और निर्मला देवी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारस अपनी नानी निर्मला देवी को उनके घर छोड़ने आदित्य और इशिका के साथ बिलासपुर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह डंगार के पास पहुंचे तो गाड़ी के सामने अचानक ही दो बैल आ गए। उन्हें बचाते समय चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बड़े पत्थर से टकरा गई।

हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

Related Topics: