आवारा पशुओं को बचाते हुए खाई में गिरी कार, दो घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में घुमारवीं क्षेत्र के कसारु के पास आवारा पशुओं को बचाते समय एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक बच्चे और महिला घायल हुए हैं। घायलों की पहचान पूजा कुमारी व हर्षित निवासी गांव लौहट दलोटा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार में सवार होकर बरठीं की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जब कसारु कस्बे के समीप पहुंचे सड़क पर अचानक ही आवारा पशु आ गए। जिन्हें बचाते समय कार चालक नरेश कुमार वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।