आवारा पशु के अचानक सामने आने से दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चालक घायल

By PARUL Published: 2 Dec 2023, 2:21 PM | Updated: 2 Dec 2023, 2:23 PM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट के पास एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में कार चालक घायल हो गया है। घायल की पहचान दयाराम बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दयाराम कार में सवार होकर शिमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब कार कंडाघाट के पास क्यारी मोड़ पर पहुंची तो कार के आगे अचानक ही के आवारा पशु आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई।

हादसे में कार चालक घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। एसपी सोलन द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।