Loading...

आवास योजना शहरी के तहत इतने घर बनकर हुए तैयार- ओंकार नेहरिया

PRIYANKA THAKUR • 28 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

कम्युनिटी हॉल धर्मशाला में सोशल ऑडिट के अंतर्गत जन सुनवाई का आयोजन किया गया। मेयर ओंकार नेहरिया ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लगभग 500 में से 400 घर बन कर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 187 घरों का सोशल ऑडिट डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन व उनकी टीम द्वारा किया गया है।

डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन केवल कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण 16 जनवरी से 21 जनवरी तक किया गया। जिसमें वर्ष 2015-16 से वर्ष 2021 तक के निर्मित भवनों का सोशल ऑडिट टीम द्वारा किया गया।

लाभार्थियों से आवास योजना से मिले लाभ व उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी के साथ-साथ इस योजना को प्राप्त करने में आई समस्याओं, जारी की गई किस्तों व निर्माण किए घरों के बारे जानकारी जुटाई गई।