Loading...

आशा भारद्वाज को सौंपी नाहन इनरव्हील क्लब क्लासिक अध्यक्ष की कमान

Ankita • 7 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

इनरव्हील क्लब क्लासिक नाहन का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर आशा भारद्वाज को कॉलर पहनाकर इनरव्हील क्लब क्लासिक के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इस अधिष्ठापन समारोह में 2024-25 की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

समारोह में अध्यक्ष पद के साथ साथ सीमा वर्मा को सचिव, भावना रतन को आईएसओ, रूबी को कोषाध्यक्ष,  ईशा राणा को एडिटर जबकि रचना ठाकुर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली।

अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आने वाले वर्ष में स्त्री शक्ति, पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्ति जैसे कार्यक्रमों पर कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष आशा भारद्वाज ने कहा कि निकट भविष्य में इनरव्हील क्लब बालिकाओं के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

इस मौके पर प्रगति सबलोक, अमिता, अंजना ठाकुर, अनुराधा, मोना सिंह, दलजीत कौर, रकीमा, शैला पंवर, सुमन गर्ग, शालू, विद्या, मोनिका बक्शी, नीलम शर्मा, अलका जुनेजा, अंजना गौतम आदि उपस्थित रहे।