Loading...

आशा वर्कर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

SAPNA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

आशा बाल विकास केन्द्र द्वारा सीएचसी पतलीकुहल में आशा वर्कर्स के लिए एक दिन की दिवसीय का आयोजन किया गया। डॉ. मोनिका ने महत्पूर्ण जानकारी देने के लिए संस्था का धन्यवाद जताया। इस दौरान साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। बीजू, कार्यक्रम प्रबंधक ने सभी को साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही सभी गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि साम्फ़िया फ़ाउंडेशन दिव्यंगता के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाया है जिसके तहत ज़िला के सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, एवं त्योहारों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने प्रस्तावित हैं। साथ ही ‘आश की आशा’ कार्यक्रम का भी उद्धघाटन किया गया।

कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चे की पहचान करने वाली आशा को संस्था के द्वारा ‘आश की आशा’ उपाधि तथा प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीँ साम्फ़िया फाउंडेशन के निदेशक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने सभी को विभिन्न तरह की दिव्यंगता तथा थेरेपी सेवाओं जैसे फिजियोथेरेपी,ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन के विषय में जानकारी दी।